निगम का ब्लू बॉन्ड अक्टूबर में जारी होने की संभावना

इंदौर: नगर निगम का ब्लू बॉन्ड इस साल अक्टूबर में आने की संभावना है. नगर निगम इसके पहले सोलर प्लांट के लिए ग्रीन बॉन्ड निकल चुका है, जिसका लाभ निवेशकों को निगम द्वारा बराबर दिया जा रहा है. निगम शहर में ब्लू बॉन्ड से 450 एमएलडी पानी की व्यवस्था करेगा. इसका उद्देश्य 2047 आत्मनिर्भर नगर निगम की योजना है. 450 एमएलडी पानी लाने के लिए निगम 16 सौ करोड़ रुपए की राशि ब्लू बॉन्ड से इकट्ठा करेगा.

करीब दो साल पहले नगर निगम ने सौर ऊर्जा संयत्र स्थापित करने के लिए ग्रीन बांड जारी किए थे. उक्त योजना की लगत 271 करोड़ रुपए थी. शहर हित और जनहित में ग्रीन बांड को अच्छा प्रतिसाद मिला. निगम ने भी हर माह बांड धारियों को बकायदा 1 हजार का भुगतान किया है. आज निगम को सौर ऊर्जा संयत्र से बिजली बिल में सालाना 30 से 40 करोड़ रुपए की बचत हो रही है. नगर निगम द्वारा 60 मेगावाट का सौर उर्जा संयत्र शुरू कर दिया गया. इससे नगर निगम को पूरे प्रदेश और देश में ख्याति मिली है. इसका श्रेय मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को दिया है.

भविष्य की दृष्टि से शहर हित में उल्लेखनीय कदम बताते हुए अन्य नगर निगम को सौर ऊर्जा के लिए काम करने की सीख दी है. ग्रीन बांड से मिली सफलता के बाद नगर निगम शहर में ब्लू बॉन्ड जारी करने की तैयारी कर रहा है. शहर में 450 एमएलडी नर्मदा जल लाने और वितरण व्यवस्था के लिए 16 सौ करोड़ रुपए की जरूरत है नगर निगम को, उक्त 16 सौ करोड़ रुपए जुटाने के लिए नगर निगम ब्लू बॉन्ड जारी करने वाला है. इस साल अक्टूबर में दशहरे के आसपास नगर निगम द्वारा ब्लू बॉन्ड जारी करने की संभावना है.

आत्मनिर्भर बनाना मुख्य लक्ष्यः भार्गव
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इस साल अक्टूबर में ब्लू बॉन्ड जारी करने की तैयारी है. इसके तहत नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है. उक्त योजना से आने वाले 20 सालों तक निगम को जनता के लिए पानी की व्यवस्था नहीं करना पड़ेगी. ब्लू बांड योजना में 450 एमएलडी पानी आने के बाद शहर में 60 लाख जनसंख्या तक पानी की जरूरत खत्म होगी.

Next Post

मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी चोइथराम मंडी के हाल बेहाल

Sun Jul 12 , 2026
इंदौर: मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी फल एवं सब्जी मंडियों में शामिल चोइथराम मंडी इन दिनों गंदगी और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है. मंडी परिसर में जगह-जगह सड़ी-गली सब्जियों के ढेर लगे होने से वातावरण दूषित हो रहा है. तेज दुर्गंध के कारण किसानों, व्यापारियों, […]

You May Like