मणिपुर के नोनी जिले में बम विस्फोट में एक बच्ची की मौत, एक व्यक्ति घायल

इंफाल, 14 मार्च (वार्ता) मणिपुर के नोनी जिले में खौपम थाना के अंतर्गत आने वाले नामकाओलोंग पार्ट-II गांव के ताओलिंगपुंग इलाके में बम फटने से पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गयी और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस ने बच्चे की पहचान कालाइंगम पामेई और उसके पिता की पहचान थुआनकुंगम पामेई के रूप में की है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए तुरंत इंफाल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार बम घायल व्यक्ति के घर के अहाते में ही रखा था। जब वह अहाते की सफाई कर रहा था, तभी बम फट गया।

इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस बात की जांच कर रही है कि बम अहाते के अंदर कैसे पहुंचा।

 

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने सिलचर में 23, 550 करोड़ रूपये की परियोजानाएं शुरू कीं

Sat Mar 14 , 2026
सिलचर 14 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दक्षिणी असम के सिलचर में लगभग 23,550 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य बराक घाटी और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में संपर्क को बढ़ावा देना, कृषि शिक्षा को मज़बूत […]

You May Like