करोड़पति निकला रादुविवि क्लर्क, आय से अधिक संपत्ति उजागर

जबलपुर। लोकायुक्त ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पदस्थ रहे उच्च वर्ग लिपिक बंश बहोर पटेल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। जांच में क्लर्क करोड़पति निकला। क्लर्क ने अपनी वैध कमाई से 85.57 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की और खर्च किया है।सेवाकाल की कमाई 91 लाख है और उसने 1.68 करोड़ खर्च कर डाले।

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में उच्च वर्ग लिपिक 62 वर्षीय बंश बहोर पटेल पिता कालूराम पटेल के खिलाफ 2024 मेें आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें मिली थी। जिसकी जांच पड़ताल शुरू हुई। लंबी जांच जांच पड़ताल में लिपिक की वैध स्रोतों से कुल 91,88,611 रुपये की आय पाई गई। कुल व्यय 1,68,51,337 रुपये पाया गया। वैध आय से 85.57 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाई गई। अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से इतनी बड़ी मात्रा में अधिक खर्च और निवेश करने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोकायुक्त जबलपुर ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Post

जमीन घोटाला: फर्जी दस्तखत कर बेची संपत्ति, एफआईआर दर्ज

Fri Sep 18 , 2026
जबलपुर। गौरैया स्थित जमीन को पार्टनर ने फर्जी हस्ताक्षर, दस्तावेजों और कूटरचना के सहारे बेचने बेच दिया गया। गोरखपुर पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक हरविंदर सिंह बिन्द्रा निवासी बिन्द्रा निवास, ईसाई मोहल्ला, गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने एवं मनीष चंसौरिया और […]

You May Like