हर्रहवा के ग्रामीणो का दूसरे दिन भी जल सत्याग्रह जारी

सिंगरौली । विस्थापित परिवार संघ 11 सूत्रीय मांगो को लेकर आज दूसरे दिन भी जल सत्याग्रह जारी रखा। इस दौरान ग्रामीणो का भी भारी समर्थन मिला और फोटोसेशन कराने कांग्रेसी भी पहुंच गये थे। जहां कंपनी प्रबंधन एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर कांग्रेसी वापस चले आए। हालांकि ग्रामीणों का जल सत्याग्रह पिछले 36 घंटे से जारी है और रिलायंस कंपनी एवं प्रशासन का मान-मुन्नौवल काम नही आया।

दरअसल जानकारी के अनुसार विस्थापित परिवार संघ सासन रिलायंस पावर प्लांट कम्पनी के खिलाफ 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जल सत्याग्रह निश्चित कालीन जारी है। विस्थापितो की मांग है कि हर्रहवा, झांझी टोला एस डैम के चारों तरफ 1 किलोमीटर की एरिया को विस्थापन करके हटाया जाय। ग्राम पंचायत हर्रहवा, झांझी टोला के सभी ग्राम वासियों को उनके आसपास के सभी ग्रामीण जनता को स्वस्थ पानी का व्यवस्था कराया करते हुए पानी का व्यवस्था कराया जाए। डीएव्ही स्कूल सूर्यविहार में संचालित विद्यालय कक्षा 10वीं के बाद में विज्ञान व गणित विषय को पढ़ाया जाए। डैम के चारों तरफ सड़क निर्माण हो, विस्थापित परिवार को भत्ता 12 हजार, 60 वर्ष पुरा करे चुके विस्थापित को 6000 महीना दिया जाए, रिलायंस के अंदर राखड़ डैम में जो मालवा डाला जा रहा है तत्काल उसमें रोक लगाई जाए, योग्यता के अनुसार बेरोजगारो को रोजगार मुहैया कराए जाए और नुकसान फसलों के भूमि का मुआवजा दिलाया जाय। इस दौरान जल सत्याग्रह में मुख्य रूप से सरपंच हर्रहवा राममिलन बैस, सुरेश शाह, महेंद्र शाह, विनोद शाह, विद्यासागर शाह, राघवेंद्र शाह, शीतल शाह, छत्रपति साकेत, रामरति शाह, लीलावती साकेत राम समेत अन्य शामिल हैं। आज भी कंपनी प्रबंधन एवं प्रशासन मान-मुन्नौवल कर बातचीत करता रहा, लेकिन परिणाम बेनतीजा रहा। ग्रामीण कंपनी एवं प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुये उक्त मांगो को पूरा कराने की जिद्द पर अड़े हैं।

डिग्घी के माटीडांड में आप का जल सत्याग्रह आज 

जिले के जनपद पंचायत बैढ़न की ग्राम पंचायत डिग्घी के राजस्व गांव माटीडांड में काचन नदी में प्रस्तावित जल सत्याग्रह को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को सूचना दी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष रतिभान प्रसाद ने अनुविभागीय दंडाधिकारी सिंगरौली को पत्र सौंपकर कार्यक्रम स्थल पर सक्षम अधिकारी की नियुक्ति के साथ पर्याप्त पुलिस बल और एंबुलेंस की व्यवस्था कराने की मांग की है। पत्र में बताया गया कि कल 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से काचन नदी में जल सत्याग्रह कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Next Post

अंग्रेजी शराब का परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार

Tue Sep 8 , 2026
छिंदवाड़ा. थाना तामिया की चौकी देलाखारी पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करते हुए बोलेरो वाहन को पकड़ कर उसमें रखी 51.840 लीटर शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत दिवस पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि देर रात्रि […]

You May Like