डॉ. अशोक डागरिया नहीं रहे, स्वास्थ्य विभाग ने खोया सेवाभावी अधिकारी

इंदौर: स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक डागरिया का हृदयघात से निधन हो गया. वे हाल ही में उप संचालक स्वास्थ्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे. डॉ. डागरिया अपने मधुर स्वभाव और हरदम मदद के लिए तत्पर रहने की आदत के लिए जाने जाते थे.डॉ. डागरिया ने अपने लंबे कार्यकाल में इंदौर समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.

सहकर्मी और सहयोगी उन्हें एक सुलझे हुए अधिकारी और संवेदनशील इंसान के रूप में याद कर रहे हैं. उनके निधन की खबर से स्वास्थ्य विभाग और परिचितों में शोक की लहर है. कई अधिकारी और चिकित्सक उन्हें एक ऐसे साथी के रूप में याद कर रहे हैं, जो हमेशा सहयोग और मार्गदर्शन के लिए उपलब्ध रहते थे. परिजनों और सहयोगियों ने डॉ. अशोक डागरिया को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है.

Next Post

श्योपुर में एसपी का तबादला, जैन को विदाई, अग्रवाल आए

Wed Sep 10 , 2025
श्योपुर: श्योपुर के पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन का बेतूल तबादला होने पर पुलिस कंट्रोल रूम में विदाई समारोह आयोजित हुआ। विदाई के क्षणों में पुलिस स्टॉफ और अधिकारियों की आंखें नम हो गईं। अधिकारियों ने कहा कि एसपी जैन के नेतृत्व में पुलिसिंग का स्तर बेहतर हुआ, उन्होंने अपराध नियंत्रण […]

You May Like