श्योपुर: श्योपुर के पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन का बेतूल तबादला होने पर पुलिस कंट्रोल रूम में विदाई समारोह आयोजित हुआ। विदाई के क्षणों में पुलिस स्टॉफ और अधिकारियों की आंखें नम हो गईं।
अधिकारियों ने कहा कि एसपी जैन के नेतृत्व में पुलिसिंग का स्तर बेहतर हुआ, उन्होंने अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनसुनवाई में भी विशेष पहल की। अब उनकी जगह सुधीर कुमार अग्रवाल श्योपुर के नए एसपी का कार्यभार संभालेंगे।
