
भिंड। रावतपुरा थाना क्षेत्र के सोंसरा गांव में ई-रिक्शा पलटने से 95 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। आज गुरुवार शाम सोंसरा गांव से लहार की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा में सवार लोहपीटा समाज की महिलाएं हादसे का शिकार हो गईं। ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सड़क किनारे चल रहे 95 वर्षीय राबूदे चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल राबूदे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
