जबलपुर: जल आपूर्ति योजना के तहत चल रहे काम के तहत बने यार्ड से 14 लाख 88 हजार रूपए के डीआई पाईप 83 चोर चुराकर ट्रकों में लोड कर ले जाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने औबेदुल्लागंज से गिरफ्तार कर लिया है।पाटन पुलिस के मुताबिक अनूप बाबू मिश्रा ने शिकायत कराई थी कि वह एफकन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में प्रबंधक पीएडए के पद पर कार्यरत है।
कंपनी एफकन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के द्वारा एमपी जल निगम मर्यादित, (जल निगम) के लिए जल आपूर्ति योजना के तहत जबलपुर मल्टी विलेज योजना के अंतर्गत शहपुरा, सिहोरा, पाटन, पनागर और मझौली तहसील में जल आपूर्ति पाइप बिछाने एवं अन्य सिविल कार्य किए जा रहे हैं। एफकन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के उडना स्टोर यार्ड में रखे कुल 83 पाइप कुल कीमती करीबन 14, 88, 509 रुपए के चोर चुराकर ट्रकों में लोड कर ले गए है।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये। जबलपुर से बाहर जाने वाले टोल नाकों से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला चोरी की घटना में प्रयुक्त हुए ट्रक जिनमें पाइप लोड हैं, जबलपुर भोपाल हाइवे होते हुए भोपाल तरफ जा रहे हैं, एक टीम भोपाल की ओर रवाना की गयी, उक्त टीम द्वारा ट्रकों की पहचान कर औबेदुल्लागंज के पास दबिश देते हुये 3 ट्रक जिनमें चोरी के पाइप लोड थे को पकडा गया, ट्रक चालक संजय भाई कोली पिता प्रभु भाई कोली 27 वर्ष निवासी ग्राम किडिया नगर थाना गागोदार जिला कच्छ गुजरात, रविराज मकवाना पिता कमलेश भाई मकवाना 20 वर्ष निवाासी भिमासर थाना आडेसर जिला कछ गुजरात, रामजी भीमानी पिता दाना बाई भिमानी 20 वर्ष निवासी भिमासर थाना आडेसर जिला कछ गुजरात को गिरफ्तार किया गया।आरोपियो के कब्जे से ट्रक क्रमांक जीजे 07 टीयू 0671, एवं जीजे 39 टी 5802 तथा जीजे 12 बीजेड 4534 को मय चोरी के 65 पाईप सहित कीमती 50 लाख रूपये के जप्त किए गए।
