सिंगरौली : मप्र कांग्रेस कमेटी भोपाल के द्वारा नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसमें जनपद सदस्य अरूण धर द्विवेदी ज्ञानी को चितरंगी नगर पंचायत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
म.प्र. कांग्रेस कमेटी भोपाल के संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले ने नगर अध्यक्षों की नियुक्ति संबंधी पत्र जारी किया, जिसमें नगर पंचायत चितरंगी में जनपद पंचायत सदस्य अरूण धर द्विवेदी को नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष ग्रामीण सरस्वती सिंह, सोम देव सिंह, लल्लाराम पाण्डेय, जिला संगठन प्रभारी संकठा सिंह चौहान, अष्टभुजाधर द्विवेदी, लालता सिंह, मिश्रीलाल गुप्ता, भूपेन्द्र द्विवेदी समेत अन्य कांग्रेसियों ने बधाई देते हुये हर्ष व्यक्त किया है।
