आदिवासियों की जल-जंगल-जमीन बचाने कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 16 को

चितरंगी : आदिवासियों की जल-जंगल-जमीन और भूमि अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर 16 मार्च को ग्राम बगैया में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन आगामी सोमवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीण, आदिवासी समुदाय के लोग तथा कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व चितरंगी की पूर्व विधायक सरस्वती सिंह मरकाम के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इस धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण, विस्थापन और विकास कार्यों में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाना है।

Next Post

घटिया निर्माण करने पर नगर निगम ने ठेकेदार को किया दो वर्ष के लिये ब्लैक लिस्टेड़

Wed Mar 11 , 2026
रीवा: नगर निगम जोन क्र. 04 अंतर्गत वार्ड क्र. 43 नर्मदा नगर में कराए गए सडक़ निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन कार्य को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह द्वारा मौके पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लैकलिस्ट […]

You May Like