घटिया निर्माण करने पर नगर निगम ने ठेकेदार को किया दो वर्ष के लिये ब्लैक लिस्टेड़

रीवा: नगर निगम जोन क्र. 04 अंतर्गत वार्ड क्र. 43 नर्मदा नगर में कराए गए सडक़ निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन कार्य को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह द्वारा मौके पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लैकलिस्ट किया गया.उल्लेखनीय है कि नर्मदा नगर क्षेत्र में गोकरण पंडित के घर से रमेशचन्द्र पाण्डेय के घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य कराया गया था, जिसकी निविदा लागत लगभग 25.60 लाख रुपये थी.

निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त सडक़ की टॉप कंक्रीट कई स्थानों पर खराब हो चुकी है, जो गुणवत्ताहीन कार्य का द्योतक है. इस संबंध में ठेकेदार को कई बार सूचित कर आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश भी दिए गए, लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुधार कार्य नहीं कराया गया.

इस पर निगम द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तथा नियमों एवं अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध दो वर्षों के लिए नगर निगम की किसी भी निविदा प्रक्रिया में भाग लेने से प्रतिबंधित (ब्लैकलिस्ट) करने की कार्रवाई की गई. साथ ही ठेकेदार की जमा ईएमडी एवं सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि राजसात करने की कार्रवाई भी की गई. निगमायुक्त ने स्पष्ट किया है कि शहर में किए जाने वाले सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा

Next Post

तेल के बाद अब पानी पर टकराव के आसार, ईरान-इजरायल जंग से मध्य-पूर्व में नई चिंता

Wed Mar 11 , 2026
तेहरान/यरूशलम: ईरान और इजरायल के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच अब पूरे मध्य‑पूर्व में तेल के बाद पानी को लेकर भी संभावित टकराव की आशंकाएं जताई जाने लगी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस क्षेत्र में पहले से ही जल संकट गंभीर है और यदि संघर्ष लंबा खिंचता […]

You May Like