भोपाल। राजधानी में मंगलवार शाम हुई हल्की बूंदाबांदी और बारिश के बाद मौसम में ठंडक साफ तौर पर महसूस की गई। मामूली फुहारों ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई, जिससे शाम और रात के समय ठंड बढ़ गई। बूंदाबांदी के चलते हवा में नमी बढ़ी और ठंडी हवाओं का असर भी देखने को मिला।
मौसम जानकारों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और बादलों की आवाजाही के कारण आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। खासतौर पर सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। यदि बादल छाए रहे या हल्की बारिश का दौर दोबारा बना, तो सर्दी और तेज हो सकती है।
