स्कूल जाओ, सपने सजाओ: विधायक आतिफ अकील की पहल पर जुटे कांग्रेस नेता

भोपाल। राजधानी भोपाल में आज विधायक आतिफ अकील के नेतृत्व में स्कूल जाओ, सपने सजाओ, देश को नंबर-1 बनाओ अभियान के तहत एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी तथा भोपाल ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनोखी पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे और बच्चों व अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्कूल से जोड़ना, शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर विधायक आतिफ अकील ने कहा कि शिक्षा ही समाज और देश को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है। यदि हर बच्चा शिक्षित होगा, तभी भारत विश्व में नंबर-1 बन सकेगा।

AICC सचिव कुणाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से शिक्षा, समान अवसर और सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान न सिर्फ बच्चों का भविष्य संवारते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता भी पैदा करते हैं।

वहीं, जिला अध्यक्ष अनोखी पटेल ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और उनकी पढ़ाई में रुचि लें।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया, साथ ही शिक्षा से जुड़ी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

आयोजकों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक और निरंतर चलने वाला अभियान बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Next Post

बाज़ारों और चौराहों पर लड़ते सांड बने जानलेवा खतरा, आमजन में दहशत

Sun Jan 18 , 2026
ब्यावरा। नगर में बेखौफ विचरण करते सांड आये दिन लड़ते-झगड़ते हुए सडक़ो पर दौड़ लगा रहे है, जो राहगीरों एवं वाहनों को अपनी चपेट में ले रहे है, हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है. गौरतलब है कि नगर सहित जिले में कई जगह सांडो का आतंक है. नगर […]

You May Like