बाज़ारों और चौराहों पर लड़ते सांड बने जानलेवा खतरा, आमजन में दहशत

ब्यावरा। नगर में बेखौफ विचरण करते सांड आये दिन लड़ते-झगड़ते हुए सडक़ो पर दौड़ लगा रहे है, जो राहगीरों एवं वाहनों को अपनी चपेट में ले रहे है, हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है.

गौरतलब है कि नगर सहित जिले में कई जगह सांडो का आतंक है. नगर में दर्जनों की संख्या में सांड बाजार, सार्वजनिक स्थानों ही नहीं कॉलोनियों, गली-मोहल्लों एवं स्कूलों के रास्तों पर दिखाई देते है, आये दिन सांड लड़ते-झगड़ते हुए सडक़ों पर बेतरतीब तरीके से दौडना शुरु कर देते है, जिले भर में कई जगह इनकी चपेट में आने से कुछ लोग घायल तक हो चुके है. अनेक वाहन टूटफूट गये है. रविवार की दोपहर में स्थानीय पुराना अस्पताल परिसर, पीपल चौराहा, नपा कॉम्पलेक्स के सामने सांड लड़ते हुए सडक़ पर दौड़ लगाने लगे. इनकी चपेट में आने से कुछ वाहन को भी नुकसान पहुंचा है. जैसे-तैसे आसपास मौजूद एवं राह जा रहे लोगों ने अपने आप को बचाया.

अब गली-मोहल्लो में भी सांडो का डेरा

पहले हाईवे, बाजार, चौराहा तक ही सांड नजर आते थे किंतु अब कॉलोनियों, सकरी गली-मोहल्लों तक में सांड देखे जा सकते है. आये दिन यह आपस में झगड़ते हुए भागते है, जो अपनी चपेट में राहगीरों, वाहनों को ले लेते है, इनकी चपेट में आने से लोग चोटिल हो जाते है. वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके है.

Next Post

तमिल संगम ने पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया पोंगल पर्व

Sun Jan 18 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में आज तमिल संगम द्वारा तमिल समुदाय का प्रमुख पर्व पोंगल पारंपरिक श्रद्धा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए तमिल समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सूर्य देव […]

You May Like