रफ्तार का कहर, नेशनल हाईवे पर कार ने कुचला, युवक की मौत

जबलपुर। भेडाघाट कूड़न नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक की जान चली गई और दूसरा घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार शिल्पी नगर निवासी भीकम चौधरी (35) अपने मौसेरे भाई करन अहिरवार (26) निवासी ग्राम पथरिया थाना बेलखेड़ा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम बुमरहा हिनौता जा रहे थे। वे वहां अपने मामा के घर आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। जब वे कूड़न नेशनल हाईवे पहुंचे, तभी एक अज्ञात कार के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे। दुर्घटना में करन अहिरवार को गंभीर चोटें आईं। उसे आनन-फानन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं भीकम चौधरी को भी चोटें आई हैं।

Next Post

मेडिकल लीव की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

Sat Feb 28 , 2026
जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने कार्रवाई करते हुए नगर निगम स्थापना शाखा के एक लिपिक को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी लिपिक ने अपने ही विभाग के एक कर्मचारी से उसकी मेडिकल लीव स्वीकृत करने और वेतन जारी करने के नाम पर पैसो […]

You May Like

मनोरंजन