7 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग, ग्वालियर चंबल में 15 से होगी गेहूं खरीदी

ग्वालियर: उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले सभी किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग मंगलवार, 7 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्वालियर चंबल में 15 अप्रैल से खरीदी प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। गेहूं उपार्जन के दृष्टिगत सभी तौल केंद्रों का 10 अप्रैल से पहले गहन निरीक्षण होगा, ताकि किसानों में किसी भी तरह का संशय न रहे।

प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी कृषि उपज मंडियों के वर्तमान ढांचे में क्रमबद्ध सुधार किया जाये। सभी मंडियों को वैश्विक जरुरतों के मुताबिक अपग्रेड कर इन्हें वर्ल्ड क्लास मंडी की तरह तैयार किया जाये। किसी को भी किसी भी प्रकार की प्रक्रियागत या व्यवस्थागत असुविधा का सामना न करना पड़े। किसी भी केन्द्र में किसानों, ट्रेक्टर-ट्राली की लंबी-लंबी कतारें न लगें, सभी किसानों का सहजता से गेहूं तुल जाये, ऐसी व्यवस्थाएं की जाएं। जिन किसानों से गेहूं खरीदा जाये, कम से कम समय में उनके खातों में भुगतान कर देने की व्यवस्थाएं भी की जाएं।
15 अप्रैल से प्रारंभ हो जाएगी गेहूं खरीदी
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्वालियर चंबल संभाग में 15 अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन प्रारंभ होगा।

Next Post

जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उच्च न्यायालय ने सुनायी उम्रकैद की सजा

Mon Apr 6 , 2026
बिलासपुर: 06 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने साल 2003 के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनायी है।मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने केंद्रीय जांच ब्यूरो […]

You May Like