इंदौर:होली और रंगपंचमी के मद्देनजर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को लसूडिया थाना क्षेत्र में सक्रिय 19 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया.पुलिस उपायुक्त अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर आदित्य पटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया.
जिसके तहत थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, गुंडों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए 19 बदमाशों को गिरफ्तार किया. इन अपराधियों को बस के माध्यम से केंद्रीय जेल जेल भेज दिया. होली और रंगपंचमी के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अपराध और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.
