खामियों के बावजूद विमान उड़ाने के लिए एयर इंडिया के दो पायलटों को डीजीसीए का नोटिस

नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने खामियों का पता चलने के बावजूद विमान को उड़ान के लिए स्वीकार करने वाले एयर इंडिया के दो पायलटों को अलग-अलग कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं।

घटना 28 जून 2025 की है, जिसमें उड़ान संख्या एआई-358 (दिल्ली से टोक्यो हनेदा) और वापसी की उड़ान संख्या एआई-357 से संबंधित है। संबंधित विमान की पंजीकरण संख्या वीटी-एएनआई है। यह एक बोइंग 787-ड्रीमलाइनर विमान है।

डीजीसीए के नोटिस में कहा गया है कि चालक दल के सदस्यों को विमान की दाहिनी तरफ के आर2 दरवाजे के पास से धुएं की दुर्गंध की सूचना मिली थी। पिछली पांच उड़ानों के दौरान भी इसी तरह की सूचना मिली थी। विमान को न्यूनतम अनिवार्य उपकरणों (एमईएल) की अपूर्ण सूची के साथ रवाना किया गया था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

नियामक ने कहा है पायलटों ने एमईएल की सीमाओं को समझे बिना विमान को उड़ाने के लिए स्वीकार किया। वे परिचालन और सुरक्षा संबंधी जोखिमों का आकलन करने में विफल रहे। डीजीसीए ने कैप्टन प्रियांक बैंसला और कैप्टन अरुण मेहरा से 14 दिन के भीतर जवाब मांगा है। कारण बताओ नोटिस गत 29 दिसंबर को जारी किये गये हैं।

 

 

 

Next Post

रक्षा मंत्रालय ने बीते वर्ष 3.84 लाख करोड़ रुपये के रक्षा खरीद सौदों को मंजूरी दी

Thu Jan 1 , 2026
नयी दिल्ली 01 जनवरी (वार्ता) रक्षा मंत्रालय ने ‘सुधारों के वर्ष 2025’ में रक्षा तैयारियों को पुख्ता बनाने के लिए तीनों सेनाओं के लिए 3.84 लाख करोड़ रुपये से अधिक के खरीद सौदों को मंजूरी दी और मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक 1.82 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत अनुबंधों […]

You May Like