
भिंड। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक घर में घुसकर परिवार पर हमला किया गया। एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। लोहे के पलटा, कुल्हाड़ी, सरिया और लाठियों से मारपीट की गई। आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दबोह नगर के आवासगृह वार्ड क्रमांक 12 में शराब के लिए पैसे नहीं देने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक ने अपने साथियों और परिजनों के साथ मिलकर एक परिवार के घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहार ले जाया गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आठ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी रविन्द्र सिंह परिहार (45 वर्ष) निवासी आवासगृह वार्ड क्रमांक 12 दबोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 7:45 बजे वह दुकान से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के राजकुमार सविता ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। फरियादी जब सामान लेकर अपने घर वापस पहुंचा, तो आरोप है कि राजकुमार सविता अपने साथियों एवं परिजनों को लेकर उसके घर पहुंच गया।फरियादी के मुताबिक,आरोपियों के हाथों में लोहे का पलटा, कुल्हाड़ी, सरिया और लाठियां थीं। सभी ने एकराय होकर घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान राजकुमार सविता और देवेन्द्र विश्वकर्मा पर सिर पर लोहे के पलटे एवं सरिये से वार करने का आरोप है, जिससे फरियादी के सिर में चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई शैलेन्द्र परिहार के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उसकी बाईं आंख के ऊपर, सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।वहीं,फरियादी की मां सरमन परिहार और भाभी रामवती परिहार जब बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई।बाद घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।वहीं घायल शैलेन्द्र को उपचार के लिए लहार ले जाया गया जिसके बाद लहार से उन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रैफर किया गया,जिसके बाद रास्ते मे ही शैलेन्द्र परिहार ने दम तोड़ दिया।
*आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज*
पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर राजकुमार सविता, सतेन्द्र विश्वकर्मा, जितेन्द्र विश्वकर्मा, देवेन्द्र विश्वकर्मा, उन्नी पंडित, प्रशांत सविता, पवन सविता एवं आशा सविता निवासी दबोह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।मामले की विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है।वहीं गुरुवार की सुबह लहार एसडीओपी द्वारा मौके पर घटनास्थल का मुआयना किया,और दबोह टीआई से घटना की जानकारी ली,जिस दौरान दबोह थाने के अलावा अन्य जगह का पुलिस बल भी मौजूद रहा।
दबोह थाना पुलिस ने फरियादी रविन्द्र सिंह परिहार की रिपोर्ट पर आरोपी राजकुमार सविता, सतेन्द्र विश्वकर्मा, जितेन्द्र विश्वकर्मा, देवेन्द्र विश्वकर्मा, उन्नी पंडित, प्रशांत सविता, पवन सविता एवं आशा सविता के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
*इनका कहना-*
घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल तीन थानों की पुलिस का गठन कर दिया था और तुरंत दबिश दी थी।
*प्रवीण त्रिपाठी,एसडीओपी लहार*
