
जबलपुर। अधारताल और हनुमानताल में हुई चाकूबाजी में प्रापर्टी डीलर समेत दो लोग घायल हो गए।
अधारताल पुलिस ने बताया कि मोन्टी केवट 18 वर्ष निवासी पानी की टंकी के पास महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शराब पीने के लिए रुपए न देने पर सागर कोल ने चाकू से हमलाकर चोटें पहुॅचा दी। इसी प्रकार हनुमानताल पुलिस ने बताया कि प्रतीक उर्फ प्रिंस जैन 36 वर्ष निवासी समदडि़या ग्रीन सिटी थाना माढ़ोताल ने बताया कि वह जमीन क्रय विक्रय का काम करता है, प्रापर्टी विवाद पर जुबेर ने चाकू से हमलाकर वायें पैर की जांघ में चोट पहुॅचा दी।
