
जबलपुर। बेलखेड़ा थाना अंतर्गत पावला ग्राम में शादी समारोह के दौरान दो युवक बंदूक लहराते हुए महिलाओं के साथ डांस करते हुए हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है। बंदूक लहराने वाले विकास सिंह लोधी और नारायण लोधी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
