सीएम डॉ यादव कल जबलपुर में माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद में होंगे शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 27 अगस्त को शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, जबलपुर में आयोजित होने वाले भव्य ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश भर की लगभग 1600 संस्थाओं से जुड़े 8 लाख से अधिक युवाओं के साथ वर्चुअल माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। शासकीय महाकौशल कॉलेज में आयोजित इस समारोह में उपस्थित युवा, प्रधानमंत्री मोदी के इस वर्चुअल संबोधन को लाइव सुन सकेंगे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के क्षेत्र में हुए विकास, खेल अधोसंरचना एवं भारत के उभरते खेल पारिस्थितिकी तंत्र से अवगत कराना है, जिससे देश की युवा ऊर्जा को खेल के क्षेत्र में नई दिशा और प्रेरणा मिल सके।

Next Post

खिलाड़ियों पर बरसी इनामों की बारिश, 2.94 करोड़ की पुरस्कार राशि से सम्मान

Thu Aug 27 , 2026
इंदौर, इंदौर में आयोजित एमपीसीए वार्षिक पुरस्कार में खिलाड़ियों को ₹2.94 करोड़ की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। समारोह में कई दिग्गज मौजूद रहे। मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन ने बुधवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में अपना वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया। इस खास कार्यक्रम में मध्य प्रदेश […]

You May Like

मनोरंजन