स्पेन के प्रधानमंत्री शनिवार को चीन की पांच दिवसीय यात्रा पर आयेंगे

बीजिंग, 11 अप्रैल (वार्ता) स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग के निमंत्रण पर शनिवार से पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां आयेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान श्री सांचेज़ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, प्रधानमंत्री ली और राष्ट्रीय जन कांग्रेस की स्थायी समिति के अध्यक्ष झाओ लेजी से मुलाकात करेंगे। श्री सांचेज की बीजिंग की यह चौथी आधिकारिक यात्रा है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, “ चीन प्रधानमंत्री सांचेज़ की यात्रा के माध्यम से स्पेन के साथ रणनीतिक विश्वास को गहरा करने, सहयोग को तेज करने, बहुपक्षीय समन्वय को मजबूत करने और द्विपक्षीय संबंधों को उन्नत करने के लिए तैयार है। ”

इस यात्रा का एक प्रमुख उद्देश्य चीन की प्रौद्योगिकी कंपनियों को स्पेनिश बाजार के साथ अधिक सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे ऊर्जा की बढ़ती लागत के बीच आपूर्ति श्रृंखलाओं को स्थिर करने में मदद मिलेगी।

श्री सांचेज़ ने मार्च 2023, सितंबर 2024 और अप्रैल 2025 में बीजिंग का दौरा किया था।

 

Next Post

ईरानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी वार्ता से पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से करेगा मुलाकात

Sat Apr 11 , 2026
तेहरान, 11 अप्रैल (वार्ता) ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ वार्ता शुरू होने से पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेगा। तसनीम समाचार एजेंसी ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज की बैठकों के दौरान अमेरिकी […]

You May Like

मनोरंजन