कांग्रेस का ज्ञापन, 10 दिवस में सुधार नहीं तो आंदोलन  

चुरहट (सीधी)। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल के निर्देशानुसार चुरहट क्षेत्र की आम जन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने एसडीएम चुरहट को ज्ञापन सौंप कर 10दिवस में समस्याओं के निकराकरण नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत सीधी में विधायक प्रतिनिधि भारत शरण सिंह , विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत रामपुर नैकिन ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन, हनुमानगढ़ के अध्यक्ष गण रामबिलास पटेल, प्रदीप द्विवेदी, यज्ञशरण सिंह , पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रातिभान पटेल , पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चेतनलाल गुप्ता सभी मंडलम के अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पार्षद, वरिष्ठ नेता, युवा साथी एवं मातृ शक्तियों आम जन की उपस्थिति रही।ज्ञापन के माध्यम से ये मांग की गई कि सभी बिंदुओं पर 10 दिवस के अंदर कार्यवाही नहीं की गई तो चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया के नेतृत्व में चुरहट कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन आंदोलन को मजबूर होंगे।

Next Post

बदहाली:गीलारोपा में शवयात्रा में शामिल होने आए आधे लोग कीचड़ भरे रास्ते में फंसकर वापस लौटे

Thu Jul 3 , 2025
अशोकनगर। बहादुरपुर थाना क्षेत्र केग्राम गीलारोपा में बुधवार शाम रामचरण कटारिया उम्र 55 वर्ष की मृत्यु बीमारी के कारण हो गई थी। मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए घर से डेढ़ किलोमीटर दूर मुक्तिधाम पर ले जाया गया। किंतु इस रास्ते में इतना कीचड़ था कि शवयात्रा में […]

You May Like