बदहाली:गीलारोपा में शवयात्रा में शामिल होने आए आधे लोग कीचड़ भरे रास्ते में फंसकर वापस लौटे

अशोकनगर। बहादुरपुर थाना क्षेत्र केग्राम गीलारोपा में बुधवार शाम रामचरण कटारिया उम्र 55 वर्ष की मृत्यु बीमारी के कारण हो गई थी। मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए घर से डेढ़ किलोमीटर दूर मुक्तिधाम पर ले जाया गया। किंतु इस रास्ते में इतना कीचड़ था कि शवयात्रा में शामिल होने आए एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण एवं रिश्तेदार कीचड़ में फंसकर वापिस लौट आए।

मृतक के पुत्र राजेश कटारिया ने बताया कि शाम को पिता का देहांत होने के बाद मुक्तिधाम तक जाने के लिए शवयात्रा रवाना हुई लेकिन रास्ते में घुटनों तक कीचड़ था। शवयात्रा जब घर से शुरू ही तो ढाई सौ लोग थे लेकिन रास्ते में कीचड़ के कारण चलना मुश्किल था। ऐसे में एक एक करके लोग शवयात्रा में से वापिस हो गए किंतु परिजन और खास रिश्तेदार तमाम मुश्किलों के बाद करीब डेढ़ घंटे में मुक्तिधाम तक पहुंच पाए। तब कहीं जाकर मृतक का दाह संस्कार किया गया।

इस संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव गौरव जैन का कहना है कि उक्त रास्ता खेतों के बीच से है। ग्राम पंचायत ने वहां ग्रेवल सड़क बनवाई थी। दो वर्ष पहले मुक्तिधाम के पास में ही जल जीवन मिशन के तहत पानी को टंकी बनना शुरू हुई थी। इस निर्माण कार्य को करने वाली कंपनी ने पूरा रास्ता उखाड़ दिया, ग्राम पंचायत ने कई बार कंपनी के कर्मचारियों और पीएचई के अधिकारियों से रास्ता दुरुस्त करने का निवेदन किया लेकिन उन्होंने सड़क सही नहीं कराई। इस कारण यह शर्मनाक स्थिति बनी है

Next Post

आयुध निर्माणी इटारसी में कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन 

Thu Jul 3 , 2025
इटारसी। आज आयुध निर्माणी इटारसी में सुबह 7 बजे से कर्मचारियों ने BPMS के आह्वान पर प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन मुख्य महाप्रबंधक आलोक कुमार अग्रवाल को सौंपा। प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग का तत्काल गठन, समान पदस्थ गैर याचिकाकर्ता कर्मचारियों को […]

You May Like