ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त से बदमाशों में हड़कंप मच गया। 183 फरार वारंटी गिरफ्तार किए गए एवं 260 गुण्डे-हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग की गई।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 95 स्थाई एवं 88 गिरफ्तारी सहित कुल 183 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया और 260 गुण्डा, हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के थाना मोहना एवं थाना बिजौली में 01-01 प्रकरण पंजीबद्व किया गया तथा थाना डबरा देहात में सट्टा का 1 एवं थाना भितरवार में अवैध हथियार का 1 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और थाना डबरा देहात में 1 अन्य कार्यवाही की गई। त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए तथा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर जिले में शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया गया।
