
रीवा।मनगवां थाना अन्तर्गत रीवा-मनगवां ओवर ब्रिज के पास अनियंत्रित बस ने रविवार की शाम एक महिला को कुचल दिया. काफी देर तक महिला सडक़ पर तड़पती रही, जब तक पुलिस पहुंची उसकी मौत हो गई. सडक़ पर लोगो की भीड़ एकत्र हो गई. थाने को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सडक़ से उठाकर पीएम के लिये भेजा. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया गया है कि महिला अपने पति के साथ मोटर साइकल से रघुनाथगंज से उपरहटी रीवा अपनी घर आ रही थी. अनियंत्रित बस ने मोटर साइकल को ठोकर मारने के बाद मुन्नी नामदेव को कुचलते हुए आगे निकल गई. जबकि पति विनोद कुमार नामदेव मोटर साइकल से उछल कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
