ग्वालियर: महापौर डाॅ. शोभा सिकरवार एवं कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 21 के न्यू विवेक नगर से दुल्लपुर कुशवाह मौहल्ला होते हुये राजीव मारवल तक सीवर लाईन निर्माण के लिये भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद एवं कार्यवाहक कांग्रेस अध्यक्ष चतुर्भुज धनौलिया, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, पार्षद प्रमोद खरे, औतार सिंह कुशवाह, शोभाराम माहौर, सुनीता तोमर, एड. गुरूेन्द्र सिंह सोन, संजीव शर्मा, रामवीर गुर्जर, बबलू कुशवाह, जयभान सिंह गुर्जर, सुरेन्द्र कुशवाह, रामविलास कुशवाह एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा महापौर एवं विधायक डाॅ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
