रीवा:शहर के मुख्य बाजार की सडक़ो पर दुकानारो ने अतिक्रमण कर रखा है. शिल्पी प्लाजा की गैलरी में भी सामान रखकर अतिक्रमण किया गया है. नगर निगम द्वारा अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई और दुकानदारो को हिदायत भी दी गई है.शहर में जानकी पार्क के पास किये गए अतिक्रमण को हटाया गया साथ ही चबूतरा बनाकर लगाई गई दुकान को हटाते हुये चबूतरा तोडऩे की कार्रवाई की गई.
इसी प्रकार नीम चौराहा रोड पटरी में अस्थाई अतिक्रमण कर दुकान लगाई गई थी जिसे तत्काल हटाया गया. साथ ही ठेला, गुमटी दुकानदारो द्वारा सुभाष तिराहा एवं पीटीएस चौराहा, बाणसागर तिराहा से रीवा हॉस्पिटल के सामने तक तथा सतनाम पेट्रोल पंप के सामने अस्थाई अतिक्रमण कर आवागवन अवरूद्ध किया जा रहा था जिस पर कार्रवाई करते हुए दोनों तरफ रोड पटरी खाली कराई गई साथ ही समझाइस दी गई कि दुबारा पाये जाने पर जप्ती की कार्रवाई की जावेगी. जय स्तंभ से धोबिया टंकी तक ठेला, गुमटी दुकानदारो द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाकर हिदायत दी गई.
