संभल में खनन के गड्ढे में दबकर मजदूर की मौत, एक घायल

संभल, 10 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के संभल जिले में खनन के दौरान बने गड्ढे में काम कर रहे एक मजदूर की मिट्टी में दबकर मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम किसौली और रफीपुर के बीच खनन के दौरान एक टीले में गड्ढा हो गया था। ग्राम किसौली निवासी दो मजदूर बुद्धसेन और सुनील मंगलवार को उसी गड्ढे में काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से दोनों मजदूर उसमें दब गए। हादसे में बुद्धसेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, तहसील और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि मिट्टी की खुदाई नियमानुसार हो रही थी या नहीं, इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Next Post

कैबिनेट बैठक: गेहूं पर 40 रुपये बोनस, पचमढ़ी को ग्रीन डेस्टिनेशन का दर्जा

Tue Mar 10 , 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश मंत्रि-परिषद की बैठक में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में देश की सिविल सेवा परीक्षा के टॉप-10 में स्थान पाने वाले दो मध्य प्रदेश के युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही किसानों, युवाओं और पर्यटन से जुड़े कई बड़े फैसलों को […]

You May Like

मनोरंजन