जिले के ऋषभ सिंह ने नीट पीजी में हासिल की ऑल इंडिया 193वीं रैंक

सीधी : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर में जिले के होनहार युवा ऋषभ सिंह ने शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 193 प्राप्त की है।
उनकी इस उपलब्धि से जिले सहित ग्राम हड़बड़ो और उपनी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिजनों, ग्रामीणों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। ग्राम हड़बड़ो निवासी ऋषभ सिंह एकलव्य स्कूल के संचालक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एवं श्रीमती नीतू सिंह के सुपुत्र हैं। वहीं वे शीलध्वज सिंह एवं श्रीमती तारा सिंह के पौत्र हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक हासिल करना गौरव की बात मानी जा रही है।

Next Post

मारुति सुज़ुकी का बड़ा कदम, मानेसर प्लांट में शुरू किया 300 kW Green Hydrogen Plant, ऐसे घटेगा प्रदूषण

Fri Sep 25 , 2026
मुंबई, मारुति सुज़ुकी इंडिया ने मानेसर में 300 kW का ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट शुरू कर दिया है। जिसमें खास बात यह है कि इसके लिए फैक्ट्री में बचने वाली सोलर बिजली का इस्तेमाल किया जाएगा। मारुति सुज़ुकी इंडिया ने अपने मानेसर प्लांट में 300 kW का ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट शुरू […]

You May Like