सतना: मोहल्ले में घूम घूम कर नशे में इस्तेमाल होने वाली गोलियों को बेचते हुए एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया।थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रावेन्द्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि बजरहा टोला का प्रदीप चौधरी नाम का व्यक्ति मोहल्ले में घूम फिर कर प्रतिबंधित नशीली दवा गोलियां बेंच रहा है ।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर बताये हुए स्थान पर रेड कार्य़वाही की तो मुखबिर के बताये स्थान पर एक पुरुष काली पालीथीन लिए खडा नजर आया। पुलिस को देखकर आह सकपकाकर भागने लगा जिसे पुलिस स्टाफ के द्वारा गवाहो से सहयोग से घेराबंद कर पकड लिया गया। पुलिस द्वारा भागने का कारण पूछने पर उसने कुछ बता नही बताया।
पूछताछ में उसकी पहचान प्रदीप चौधरी पिता पुरुषोत्तम चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी बजरहा टोला के तौर पर हुई। वहीं संदेह के आधार पर उसके पास लिए हुए पालीथीन की तलाशी ली गयी तो उसमें नशीली दवा के 32 पत्ते मिले। प्रत्येक पत्ते में 15 नग नशीली टैबलेट मिली। जिसे देखते हुए मौके पर ही नशीली दवा को शील बंद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
