आपका भी रोज का डेटा जल्दी खत्म हो जाता है और बार-बार डेटा वाउचर लेना पड़ता है तो रिलायंस जियो का यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
आपका भी रोज का डेटा जल्दी खत्म हो जाता है और बार-बार डेटा वाउचर लेना पड़ता है तो रिलायंस जियो का यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि कंपनी अपने 900 रुपये से कम कीमत वाले 5 प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 5GB से लेकर 20GB तक एक्स्ट्रा हाई-स्पीड डेटा दे रही है। वहीं खास बात यह है कि इस अतिरिक्त डेटा के लिए अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा। बताया जा रहा है कि इन प्लान्स की कीमत 495 से 899 रुपये के बीच है और इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS, 5G डेटा (योग्य यूजर्स के लिए) और OTT बेनिफिट्स जैसे कई फायदे दिए जा रहे है।
कौन-सा प्लान देता है सबसे ज्यादा फायदा?
ऐसे में आप कम अवधि के लिए रिचार्ज करना चाहते हैं तो 495 और 545 रुपये वाले प्लान अच्छे विकल्प हो सकते हैं। वहीं लंबी वैधता के साथ ज्यादा डेटा चाहिए तो 749 और 899 रुपये वाले प्लान बेहतर साबित हो सकते हैं। वहीं इस प्लान की खास बात यह है कि यह उन यूजर्स के लिए सही है जो वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लास या वर्क फ्रॉम होम के दौरान ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।
Jio के Extra Data वाले प्रीपेड प्लान

Unlimited 5G केवल पात्र (Eligible) यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
रिचार्ज से पहले इन बातों का रखें ध्यान
सलाह दी जाती है कि अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा डेटा है तो केवल कीमत देखकर प्लान चुनने के बजाय उसकी वैधता और कुल मिलने वाले डेटा की भी तुलना करनी चाहिए। वहीं लंबी वैधता वाले प्लान में अतिरिक्त डेटा का फायदा ज्यादा समय तक मिलता है। जिससे बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत भी कम हो जाती है। ऐसे में OTT कंटेंट देखने वाले यूजर्स के लिए JioHotstar जैसे अतिरिक्त बेनिफिट्स भी इन प्लान्स को और खास बनाते है।
