मदद के बहाने धर्म परिवर्तन का दबाव, घर से हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां हटाने बनाया दबाव, एफआईआर दर्ज 

जबलपुर। केंट थाना क्षेत्र में एक असहाय महिला को आर्थिक मदद का झांसा देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया। आरोपियों ने जबरन धर्मांतरण कराने का प्रयास किया बल्कि महिला के घर में घुसकर हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां हटाने का दबाव भी बनाया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सपना मलिक केंट इलाके में अपने बेटे के साथ रहती हैं। नवंबर 2025 में कजरवारा रोड पर उनकी एक्सेस गाड़ी खराब हो गई थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात राजेश सिलास से हुई। राजेश ने खुद को मददगार बताते हुए महिला को बहन कहा और भरोसा दिया कि वह उसे अपना भाई समझे। इस तरह उसने महिला का विश्वास जीता और बातचीत शुरू की। विश्वास जीतने के बाद राजेश सिलास महिला के घर पहुंचा और आर्थिक सहायता के नाम पर 2,000 दिए। इसके बाद वह लगातार मदद का नाटक करता रहा। कुछ दिनों बाद राजेश पीड़िता को डुमना रोड स्थित हिल्टन होटल के पास ले गया। वहां उसकी मुलाकात रवि नामक व्यक्ति से कराई गई। रवि ने महिला को 10,000 नकद दिए और सीधे ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रख दी। रवि ने लालच दिया कि अगर वह दूसरी महिलाओं और लोगों को भी ईसाई धर्म से जोड़ेगी, तो उसे हर महीने मोटा पैसा मिलेगा।

घर में कराई प्रार्थना, थमाई बाइबल और लॉकेट

महिला ने प्रस्ताव का विरोध किया और उन्हें समझाने की कोशिश की। इसके बावजूद आरोपी बाज नहीं आए। कुछ दिनों बाद राजेश सिलास अपने साथी अमित मसीह के साथ महिला के घर में जबरन घुस आया। दोनों ने महिला को ईसाई धर्म से जुड़ा साहित्य, बाइबल, यीशु मसीह की तस्वीर और गले में पहनने के लिए क्रॉस का लॉकेट थमा दिया। आरोपियों ने महिला के घर में जबरन ईसाई प्रार्थना भी आयोजित की।

हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां हटाओ

आरोपियों ने महिला पर कड़ा मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि अगर घर में रहना है और मदद चाहिए, तो स्थापित हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें और प्रतिमाएं तुरंत हटानी होंगी। आरोपियों की रोज-रोज की प्रताड़ना और मानसिक दबाव से तंग आकर सपना मलिक केंट थाने पहुंचीं और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी राजेश सिलास, रवि और अमित मसीह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

ई-रिक्शा पलटा, अधेड़ की मौत

Sun May 31 , 2026
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी बाईपास रोड पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, […]

You May Like