
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी बाईपास रोड पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धबाबा घमापुर के साहू मोहल्ला निवासी बद्रीप्रसाद साहू (52) किसी काम से जा रहा था। जब वे पीएम कटंगी बाईपास रोड पर पहुँचा, तभी अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में बद्रीप्रसाद को शरीर और सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे की खबर लगते ही बेटा सौरभ साहू मौके पर पहुँचा और स्थानीय लोगों की मदद से अपने पिता को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों की घायल का परीक्षण शुरू किया। हालांकि, अत्यधिक खून बह जाने और गंभीर चोटों के कारण बद्रीप्रसाद साहू को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिली सूचना पर माढ़ोताल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
