
मुलताई। विकासखंड प्रभात पट्टन अंतर्गत ग्राम कुमुदरा निवासी आदिवासी परिवार की बेटी का मध्य प्रदेश पुलिस में चयन होने पर प्रभात पट्टन जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनाली विनोद पटेल एवं ग्रामीणों द्वारा गांव की बेटी का सम्मान किया।ग्राम कुमुदरा में गरीब आदिवासी बाबाराव मसकोले पुत्री अंकिता मसकोले का पुलिस में चयन होने पर प्रभात जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनाली विनोद पटेल एंव ग्रामीणों द्वारा बेटी एवं उसके माता-पिता का सम्मान किया गया l
