जांजगीर चांपा जिले में सड़क हादसा, 39 लोग घायल

जांजगीर-चांपा 23 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-49 पर रविवार सुबह एक मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 13 बच्चों समेत 39 लोग घायल हो गए।

सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ग्राम पकरिया से एक पंच चुनाव में जीत की खुशी में मोहल्ले के लोगों को कोरबा जिले के मड़वारानी माता मंदिर दर्शन के लिए दो माजदा वाहनों से ले जा रहा था। इसी दौरान एक वाहन आगे निकल गया, जबकि पीछे आ रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

वाहन चालक पवन वैष्णव के मुताबिक, रास्ते में अचानक चार-पाचं बंदर आ गए, जिन्हें बचाने के लिए ब्रेक लगाना पड़ा। तेज रफ्तार होने की वजह से वाहन लहराने लगा और तीन बार पलटकर सड़क पर गिर गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल भेजा। घायलों का इलाज जारी है।

 

Next Post

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

Sun Feb 23 , 2025
दुबई 23 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तान ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवें मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां पाकिस्तान के कप्तान मोहमम्द रिजवान ने टॉस के बाद कहा कि विकेट अच्छी नज़र आ रही है और उनकी टीम यहां अच्छा स्कोर […]

You May Like