समाजसेवी भगवान दास गुप्ता सम्मानित

बागली/पिपरी।अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना की प्रदेश इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान कार्य सभी स्थानों पर किया जा रहा है। इस समिति से जुड़े लोग घर-घर जाकर लोगों का सम्मान कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीपरी नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदास गुप्ता का सम्मान इतिहास संकलन योजना के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर तेजसिंह सेंधव द्वारा किया गया ,इस अवसर पर बागली जनपद के पूर्व अध्यक्ष एवं मार्केटिंग संस्था हाटपिपलिया के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह सेंधव, पवन सिंह सेंधव, एडवोकेट यशराज सिंह सेंधव , घनश्याम सिंह सेंगर, ललित गुप्ता, गज राजसिंह बघेल आदि के द्वारा किया गया।

Next Post

लव जिहाद की फंडिंग में मंत्रियों का हाथ -पीसी शर्मा

Fri May 2 , 2025
भोपाल। भोपाल में लव जिहाद के मामलों को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि लव जिहाद की फंडिंग में मंत्रियों का हाथ है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने बड़े होटल और फार्महाउस कैसे चल रहे […]

You May Like

मनोरंजन