
भोपाल। भोपाल में लव जिहाद के मामलों को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि लव जिहाद की फंडिंग में मंत्रियों का हाथ है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने बड़े होटल और फार्महाउस कैसे चल रहे थे, और आरोप लगाया कि इसमें भाजपा के नेताओं और मंत्रियों का हाथ है।
वहीं, कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर लव जिहाद के मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है और बड़ी मछलियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सरकारी जमीन पर क्लब बनाकर अश्लील कार्य करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजधानी में सरकार की नाक के नीचे लड़कियों को हथाईखेड़ा डैम स्थित क्लब 90 पर ले जाया जाता था।
