व्यापारियों की एकजुटता से ही संगठन मजबूत होगा : सतीश सुखेजा

सीधी। व्यापारी संघ मध्यप्रदेश जिला सीधी द्वारा स्थानीय गंगोत्री रिसॉर्ट में जिला कार्यकारिणी एवं मंडल सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विंध्य चैंबर ऑफ कॉमर्स, सतना के अध्यक्ष सतीश सुखेजा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला व्यापारी संघ सीधी के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने की।

सम्मेलन में रीवा संभाग के विभिन्न जिलों से आए व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। विशिष्ट अतिथियों में व्यापारी संघ ब्यौहारी के अध्यक्ष राजन गुप्ता, मऊगंज के अध्यक्ष छेदीलाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल (सतना), मनीष गुप्ता (रीवा), राजेंद्र गुप्ता (ब्यौहारी), रमेश कुमार गुप्ता (रीवा), हरिओम गुप्ता (सतना) तथा सुमित कुमार गुप्ता (रीवा) सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि सतीश सुखेजा ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारियों की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में जिला व्यापारी संघ सीधी को जब भी आवश्यकता होगी, विंध्य चैंबर ऑफ कॉमर्स, सतना हर संभव सहयोग के लिए सदैव साथ खड़ा रहेगा।

जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने संगठन की संरचना की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 23 मंडलों का गठन किया गया है। प्रत्येक मंडल में 31 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई है। नगर एवं जिला कार्यकारिणी को मिलाकर कुल 61 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी गठित की गई है। इस प्रकार पूरे जिले में संगठन के 774 पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सीधी जिले को पूरे रीवा संभाग से मजबूत संगठनात्मक रूप से जोड़ना है, ताकि किसी भी जिले में व्यापारियों के हितों से जुड़ी समस्या आने पर पूरा संभाग एकजुट होकर आवाज बुलंद कर सके।मीडिया प्रभारी दयाशंकर वर्मा ने बताया कि सम्मेलन में कन्हैया सिंह, विनोद मिश्रा, हल्के सोनी, अखिलेश सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने, व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

Next Post

चुरहट में अघोषित बिजली कटौती भारी बिलों से जनता परेशान :अजय सिंह 

Sun Aug 2 , 2026
चुरहट।पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधायक अजय सिंह ने अपने क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती और मनमाने बिजली बिलों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सरकार और बिजली विभाग से मांग की है कि कटौती तुरंत बंद की जाए और किसानों को वास्तविक खपत के आधार पर सही […]

You May Like