एसबीसी चुनाव : जबलपुर से सैनी ने मारी लंबी छलांग

जबलपुर। एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव.2026 की मतगणना में जबलपुर से पूर्व वाइस चेयरमैन आरके सिंह सैनी को सबसे अधिक 980 मत प्राप्त हुए हैं। सैनी को अब तक मिले कुल मतों की संख्या 1387 हो गई है। जबलपुर से सैनी के अलावा आशीष त्रिवेदी व मनीष तिवारी बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 34, 920 मतों की गणना हो चुकी है, 27 हजार की गिनती शेष है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति एसके पालो व वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ के अनुसार शुक्रवार को जबलपुर की मतपेटियों की गिनती पूरी हो चुकी है। बढ़त हासिल करने वालों में राकेश सिंह भदौरिया, आरके सिंह सैनी, विवेक सिंह, नरेंद्र कुमार जैन और हितेन्द्र जय हार्डिया शामिल हैं। अब तक 34,920 मतों की गणना पूरी हो चुकी है, जिनमें 33, 654 मत वैध पाए गए हैं, जबकि 1, 266 मत निरस्त हुए।

Next Post

गांजा तस्कर को दो साल की सजा

Fri Jul 10 , 2026
जबलपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने दोषी को सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश प्रवेन्द्र सिंह ने गांजा तस्करी के आरोप में जबलपुर निवासी सचिन सोनी को दो वर्ष के सश्रम कारावास तथा 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा नहीं […]

You May Like