पांडाल के पीछे खेल रहे थे जुआ, पुलिस की दबिश से मची खलबली

देवास। शहर में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस ने जुए के एक फड़ पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीपल चौक इटावा स्थित पांडाल के पीछे ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर जिले में संगठित अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है। इसके तहत अवैध जुआ-सट्टा सहित अन्य गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सोमवार को थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि पीपल चौक इटावा स्थित पांडाल के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेंद्रसिंह वर्धमान और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई।

जुआ राशि और ताश के पत्ते जब्त-

थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक विजयसिंह लोधी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर जुआ खेलते मिले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जुआ फड़ से 3,110 रुपए नकद जुआ राशि और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की गई। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Next Post

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो चार-दिन के मैचों के लिए ऋषभ पंत की जगह कुमार कुशाग्र इंडिया ए में शामिल

Mon Oct 12 , 2026
मुम्बई, 12 अक्टूबर (वार्ता) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो चार-दिन के मैचों के लिए ऋषभ पंत की जगह कुमार कुशाग्र इंडिया ए में शामिल किया गया है। ऋषभ पंत को बाईं ओर खिंचाव से उबरने की प्रक्रिया के कारण न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए के पहले दो चार-दिन के […]

You May Like

Play sound