48 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

जबलपुर। ई-विकास प्रणाली एवं पीओएस के माध्यम से उर्वरक के विक्रय में अंतर पाये जाने पर उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने जिले के 48 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं तथा तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये हैं। जिन उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं उनमें ईफको ई-बाजार शहपुरा, राजेन्द्र एंड कंपनी शहपुरा, रोहित फर्टिलाईजर एवं कृषि उपकरण जबलपुर, श्री बजरंग फर्टिलाईजर जबलपुर, अजय कृषि केंद्र पनागर, न्यू गणपति ट्रेडर्स बेलखाडू, शिव खाद बीज भंडार गोसलपुर, श्री राधा फर्टिलाईजर जबलपुर अभिषेक कृषि केंद्र शहपुरा, चौरसिया कृषि केंद्र जबलपुर, श्री वैष्णवी ट्रेडर्स मझौली, रूपक फर्टिलाईजर जबलपुर, किसान सुविधा केंद्र सूखा, श्रेया फर्टिलाईजर कुंडम, सागर ट्रेडर्स पडवार, मॉ रेवा कृषि केंद्र सोहड, श्री श्याम कृषि केंद्र ईफको बाजार पनागर, नागरे ट्रेडर्स नीमखेडा, श्री बालाजी ट्रेडर्स जबलपुर, गगन बीज भंडार पनागर, गोवर्धन कृषि केंद्र जबलपुर, पाल कृषि केंद्र शहपुरा, श्री बड़े बाबा ट्रेडर्स बरेला, अमूल्य कृषि केंद्र बघराजी, राधाकृष्ण कृषि सेवा केंद्र, विजय कृषि केंद्र बरेला, जानकी कृषि केंद्र कालादेही, श्री गोपाल ट्रेडर्स सिलूआ, श्रीराम एग्रो एजेंसी कैलवास, पारस एग्रो जबलपुर, श्री पाल कृषि केंद्र कुडारी उमरिया, किसान साथी एग्रो क्लिनिक तेवर, वंश ट्रेडिंग कंपनी शहपुरा, ज्योति कृषि केंद्र बरगी, यादव ट्रेडर्स पाटन, न्यू गुप्ता कृषि केंद्र सिहोरा, पूर्णिमा कृषि केंद्र उमरिया, कृषि विकास केंद्र जबलपुर, ओम सांई फर्टिलाईजर कटंगी, शिवशक्ति कृषि केंद्र जबलपुर, कृषि उद्यम धनपुरी, हनुमंत फर्टिलाईजर सिहोरा, आकृति खाद बीज भंडार सगड़ा, गुप्ता ट्रेडर्स बरबटी, माँ नर्मदा एग्रो शहपुरा, सांई कृषि केंद्र पाटन, माँ नर्मदा कृषि केंद्र शहपुरा एवं न्यू पारस कृषि केंद्र सिहोरा शामिल हैं।

Next Post

खौफनाक सडक़ हादसा: टक्कर इतनी भीषण कि युवक का पैर अलग, पुलिस जवान बना फरिश्ता

Tue Mar 24 , 2026
नीमच। जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाला सडक़ हादसा सामने आया, जहां एक हुंडई एक्सेंट कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार युवक का एक पैर पूरी तरह से शरीर से अलग हो गया, […]

You May Like