मुंबई, 26 सितंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की आगामी भोजपुरी फिल्म ‘मां शीतला भवानी’ का भव्य ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. और शान्वी म्यूजिक प्रा. लि. प्रस्तुत तथा रौशन सिंह की प्रस्तुति वाली इस फिल्म में आस्था, परिवार और संघर्ष की कहानी को धार्मिक-पौराणिक पृष्ठभूमि में पेश किया गया है। करीब 3 मिनट 53 सेकेंड के ट्रेलर में आम्रपाली दुबे अलग और प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रही हैं। आम्रपाली इन दिनों बिग बॉस के घर में भी अपनी मौजूदगी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में उनकी इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर भोजपुरी दर्शकों और उनके प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई है।
फिल्म का निर्माण शर्मिला आर. सिंह ने किया है, जबकि निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है। निर्माता शर्मिला आर. सिंह ने कहा कि ‘मां शीतला भवानी’ को पूरी आस्था और मेहनत के साथ तैयार किया गया है। फिल्म में धार्मिक आस्था के साथ पारिवारिक भावनाओं और मानवीय रिश्तों को भी प्रमुखता दी गई है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर देगी। निर्देशक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मां शीतला भवानी’ सिर्फ धार्मिक फिल्म नहीं, बल्कि आस्था, परिवार और भावनाओं से जुड़ी कहानी है। फिल्म में आम्रपाली दुबे समेत सभी कलाकारों ने अपने किरदारों के साथ पूरी ईमानदारी से न्याय किया है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।
फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ अंशुमान सिंह, मणि भट्टाचार्य, समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, अनूप अरोड़ा, शिवानी सिंह, काजल श्रीवास्तव और आलोक सिंह समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा सुरेंद्र मिश्रा एवं विवेक मिश्रा ने लिखी है। संगीत ओम झा और चमन सिंह ने दिया है, जबकि गीत आशुतोष तिवारी, शेखर मधुर, राकेश निराला और नृपजीत सिंह ने लिखे हैं। डीओपी राज ठाकुर, एडिटर गुरजेंट सिंह और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। फिल्म के ट्रेलर को एसआरके म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज

