छत में रखा था शराब का जखीरा

जबलपुर:गोरखपुर पुलिस ने मांडवा टेंडर 2 में एक घर में दबिश देकर छत से शराब का जखीरा जब्त किया है। साथ ही तस्कर को भी दबोचा है।टीआई नितिन कमल ने बताया कि सूचना मिली मांडवा टेंडर 2 निवासी सुमित गौंड़ उर्फ पीके अवैध रूप से देशी शराब का विक्रय करने के लिये बिल्डिंग नम्बर एल 19 टेंडर 2 मांडवा बस्ती की छत पर रखा है, सूचना पर बिल्डिंग नम्बर एल 19 टेंडर 2 मांडवा बस्ती की छत पर दबिश देकर सुमित गौंड़ उर्फ पीके 20 वर्ष को दबोचा गया । छत में 318 पाव देशी शराब के रखे मिली, उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर पिछले 15 दिन से टेंडर 2 मांडवा निवासी अंकित रैकवार के कहने पर अंकित रैकवार की शराब बेच रहा है अंकित रैकवार उसे शराब लाकर देता है । शराब बिक्री के एवज में उसे 350 रूपये प्रतिदिन अंकित द्वारा देना बताया।
ग्वारीघाट पुलिस ने भी तस्कर को दबोचा
ग्वारीघाट पुलिस ने गली नम्बर 5 बादशाह हल्वाई मंदिर के पास रहने वाला शिवांग केशरवानी उर्फ मोनू 21 वर्ष निवासी गली नम्बर 5 बादशाह हल्वाई मंदिर के पास ग्वारीघाट को दबोचा जिसके कब्जे से 308 पाव देशी शराब कीमती लगभग 30 हजार 800 रूपये की जप्त की गई।

Next Post

ड्राई-डे पर शराब बेच रहे आदतन बदमाश समेत तीन गिरफ्तार

Mon Aug 17 , 2026
इंदौर: स्वतंत्रता दिवस पर घोषित ड्राई-डे के बावजूद चंदन नगर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है. इनमें थाना क्षेत्र का आदतन बदमाश सत्या व पूर्व में जिलाबदर रह चुका रईस उर्फ बांका भी शामिल है. आरोपियों से […]

You May Like

मनोरंजन