नशे की लत नहीं छूटी तो युवक ने खुद को मार ली गोली

मुरैना। जिले के पोरसा कस्बे में शुक्रवार दोपहर एक 20 वर्षीय युवक ने कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए नशे की लत को जिम्मेदार बताया।

वीडियो में उसने एक मेडिकल स्टोर पर वर्षों से नशे के इंजेक्शन बेचने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग भी की है। घटना के बाद पुलिस ने संबंधित मेडिकल स्टोर को सील कर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी है।

मृतक की पहचान सर्वेश राठौर (20) पुत्र राजू राठौर, निवासी गांधी नगर, पोरसा के रूप में हुई है। दोपहर करीब 1 बजे उसने अपने घर के सामने गली में देशी कट्टे से सीने में गोली मार ली।गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

*मौत से पहले बनाए वीडियो में कहा : 4 साल में 10 से 12 लाख रुपए नशे में बर्बाद किए* आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में सर्वेश ने कहा कि वह पिछले चार वर्षों से नशे के इंजेक्शन का आदी हो चुका था। उसने दावा किया कि इस दौरान उसने 10 से 12 लाख रुपए नशे पर खर्च कर दिए।युवक ने कहा कि जब भी वह नशा करता था, उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ जाती थी और वह इस लत से बाहर नहीं निकल पा रहा था. वीडियो में युवक ने पोरसा के अटेर रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि वहीं से उसे लगातार नशे के इंजेक्शन मिलते रहे। उसने यह भी कहा कि पोरसा के कई अन्य युवा भी इसी तरह नशे की गिरफ्त में हैं।

Next Post

जनपद पंचायत में नियम ताक पर, उपस्थिति और योग्यता दोनों पर सवाल

Fri Jul 24 , 2026
आमला। जनपद पंचायत आमला में संविदा एवं अटैच कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, संविदा ग्रेड-3 पर नियुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारी बबन उमरे की उपस्थिति न तो कार्यालय के उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज की जा रही है और न ही सार्थक एप पर। […]

You May Like