झूठी शिकायत का आरोप: पीड़ित न्याय की गुहार लेकर पहुंचा SP ऑफिस

छतरपुर।जिले के टोरिया मोहल्ला के कुछ रहवासियों ने खुद पर दर्ज की गई कथित झूठी एफआईआर के खिलाफ शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की।

पीड़ितों माया रैकवार वार्ड नम्बर 5 की निवासी का कहना है कि 14 जनवरी को हुए एक विवाद से संबंधित मामले में उनके खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में झूठी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस एफआईआर की जानकारी उन्हें बीते शुक्रवार को तब मिली जब पुलिस उनके घर पहुंची।

इस पर आपत्ति जताते हुए पीड़ित शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि वे निर्दोष हैं और उन्हें बिना जांच के फंसाया जा रहा है।

इस संबंध में एसपी कार्यालय ने आवेदन प्राप्त कर लिया है और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

Next Post

गांजा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 1 किलो से ज्यादा माल बरामद

Sat Aug 2 , 2025
इंदौर. आजाद नगर पुलिस ने लंबे समय से निगरानी में चल रहे एक गांजा तस्कर को दबोच लिया. आरोपी के पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा जब्त हुआ, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए आंकी गई है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शहर में मादक पदार्थों की तस्करी […]

You May Like