गांजा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 1 किलो से ज्यादा माल बरामद

इंदौर. आजाद नगर पुलिस ने लंबे समय से निगरानी में चल रहे एक गांजा तस्कर को दबोच लिया. आरोपी के पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा जब्त हुआ, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए आंकी गई है.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शहर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी. इस दौरान लेटेश्वर हनुमान मंदिर, अक्षरधाम कॉलोनी, मुसाखेड़ी के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा, घेराबंदी कर उसे पकड़ा, तलाशी में उसके पास गांजा मिला. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौरव उम्र 24 साल निवासी पवन पुरी कॉलोनी, थाना आजाद नगर बताया. थाना प्रभारी तिलक करोले का कहना है कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले से मारपीट, छेड़छाड़ और मादक पदार्थों के परिवहन जैसे अपराध दर्ज हैं. आजाद नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस रिमांड पर लेकर उससे गांजे की सप्लाई और संग्रहण के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

कुंडम में बुजुर्ग की हत्या 

Sat Aug 2 , 2025
जबलपुर। कुंडम थाना अंतर्गत राजाईमलई ग्राम में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। टीआई सतीश कुमार अंधवान ने बताया कि पंचम लाल 56 वर्षीय निवासी राजा इमलई की पड़ोस में ही रहने वाले 40 वर्षीय राम कुशवाहा ने लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में […]

You May Like