ननि के उद्यान अधिकारी चेतन पाटील के ठिकानों पर EOW का छापा

इंदौर: आर्थिक अपराध अन्वेषण संगठन ईओडब्ल्यू ने मंगलवार सुबह नगर निगम के उद्यान अधिकारी चेतन पाटील के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने नगर निगम की नई बिल्डिंग में स्थित उनके ऑफिस को भी सील कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, चेतन पाटील लंबे समय से नगर निगम में उद्यान विभाग का कार्य देख रहे हैं और उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। जांच एजेंसी की टीम ने नगर निगम परिसर में पहुंचकर जरूरी दस्तावेजों को भी जब्त किया है। ईओडब्ल्यू की यह कार्रवाई शहर के प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Next Post

ट्रैफिक सुधारने पैदल मार्च

Tue Jun 17 , 2025
‌सतना:शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली थाना क्षेत्र पुलिस द्वारा पैदल मार्च किया गया, पुलिस के द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था सही कराते हुए संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई, इस दौरान सीएसपी देवेंद्र सिंह, टीआई रावेंद्र द्विवेदी सहित पुलिस बल मौजूद रहा । Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like