T20 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? टीम इंडिया में बड़ी हलचल, दिग्गज ने की सिफारिश!

आईपीएल 2025 के बाद 2026 में दमदार प्रदर्शन करने के बाद मौजूदा वक्त में वैभव सूर्यवंशी के क्रिकेट फ्यूचर पर चर्चाओं का बाजार गर्म नजर होता हुआ दिख रहा है।

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के दमदार प्रदर्शन के बाद मौजूदा वक्त में क्रिकेट जगत के हर फैंस की जुंबा पर उनकी ही नाम गूंज रहा है। चाहे वो क्रिकेट फैन हो या फिर कोई दिग्गज हर कोई इस 15 वर्षीय होनहार खिलाड़ी के भविष्य पर चर्चा कर रहा है।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए लगातार अंदाज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले के बाद कई क्रिकेट पंडितों का मानना है कि ये खिलाड़ी जल्द ही वनडे और टेस्ट में भी अपना जलवा दिखाएगा। इसी कड़ी में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी एक समारोह के दौरान सूर्यवंशी पर अपनी राय दी है।

वक्त के साथ टेस्ट क्रिकेट को समझेंगे- सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि वैभव को इस प्रोसेस में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, बल्कि उनको धीरे-धीरे अपने खेल का विकाश करने पर ध्यान देना चाहिए। क्रिकइंफो ऑनर्स अवॉर्ड 2026 के दौरान सचिन ने वैभव पर बात करते हुए कहा, “मैं वैभव से बस यही कहूंगा कि वो जैसे हैं, वैसे ही रहें। हर चीज पहली बार ही होती है। टेस्ट क्रिकेट में, वक्त और उम्र के साथ, वो सीखेंगे कि अलग-अलग चुनौतियों का सामना कैसे करना है, और साथ ही उनका नजरिया हमेशा सॉल्यूशन खोजने वाला होना चाहिए।”

सचिन तेंदुलकर ने इसके आगे कहा- “समस्याएं हमेशा रहेंगी, आपके करियर के आखिरी दिन तक, जब तक आप आखिरी गेंद का सामना नहीं कर लेते। गेंदबाज हर गेंद के साथ आपसे एक सवाल पूछता है। अब, आप उसका क्या समाधान निकालते हैं?”

फैंस से धैर्य रखने की अपील
मास्टर ब्लास्टर ने वैभव सूर्यवंशी के लिए ज्यादा चर्चा और उत्साह के बावजूद माना है कि फैंस को उनके लिए धैर्य रखने की जरूरत है। उन्होंने समारोह के दौरान ये भी कहा, “सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि हर कोई उन्हें किसी न किसी मोड़ पर टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहेगा।”

IPL 2026 में छाए गए वैभव सूर्यवंशी
आईपीएल 2026 का सीजन राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए यादगार रहा। उन्होंने इस सीजन 5 बडे़ अवॉर्ड अपने नाम किए। इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल इतिहास के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने IPL 2026 में 72 छक्के लगाए और 2 शतक भी ठोके। इस दौरान उन्होंने 237.30 के धांसू स्ट्राइक रेट के साथ कुल 776 रन बनाए।

Next Post

ललित मोदी का बड़ा खुलासा, बोले- मेरी बायोपिक में काम करना चाहते थे रणवीर सिंह

Fri Jun 5 , 2026
ललित मोदी ने खुलासा किया है कि उनकी बायोपिक पर काम चल रहा है और दो साल पहले रणवीर सिंह उनसे लंदन में मिलने पहुंचे थे। रणवीर उनकी बायोपिक में उनका किरदार निभाने के इच्छुक थे। इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर और चर्चित कारोबारी ललित मोदी ने अपनी बहुप्रतीक्षित […]

You May Like